सरस्वती शिशु-विद्या मन्दिर ने किया मातृसम्मेलन का आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भावर क्षेत्र के अन्र्तगत महादेव सरस्वती शिशु-विद्या मन्दिर हाईस्कूल जशोधरपुर में अभिभाविक अंजली उनियाल, मीना देवी व विद्यालय प्रबन्धक जितेन्द्र चन्द्र डोबरियाल, द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर मातृसम्मेलन का शुभारम्भ किया गया। सम्मेलन में जसपाल आचार्य द्वारा शिशुओ का व्यवहारिक व अशोक कुमार द्वारा शैक्षिणिक पक्ष अभिभावकों के सम्मुख रखा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार केमनी ने विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों खेलकूद, गीत, कला, भाषण, प्रश्नमंच, आदि तथा विद्यालय की सभी सूचनाओं का पालन करने में अभिभावकों से सहयोग की अपील की।
विद्यालय प्रबन्धक जितेन्द्र चन्द्र डोबरियाल ने 75वें स्वाधीनता अमृत महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अभिभावकों को अपने घर पर तिरंगा फहराना है व समाज में भी आजादी का अमृत महोत्सव का प्रचार प्रसार करना है। कार्यक्रम अध्यक्षा अंजली उनियाल ने अभिभावकों से विद्यालय गतिविधियों में प्रतिभाग करने व अभिभाविका मीना देवी ने विद्यालय शैक्षणिक क्रियाकलापों की प्रश्ांसा करते हुए बताया कि सभी को अपने शिशुओं पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय अभिभाविकायें व आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन जसपाल आचार्य द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *