सारथी फाउंडेशन समिति ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की

Spread the love

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय विमल कुंज में शनिवार को एक बैठक हुई। जिसमें समिति के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संस्था के सारथी थैला अभियान की समीक्षा की गई। अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की बात कही गई। बैठक में ज्ञानेंद्र जोशी ने सभी से अपने मोबाइल में उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करने को कहा और एप के बारे में जानकारी भी दी। महिलाओं को गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तार से बताया और नशा मुक्ति एप से नशे के खिलाफ अभियान में अपने सहयोग देने को कहा। सभी को कर्मचारी व किराएदार का अनलाइन वेरिफिकेशन करना सिखाया। समिति अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने बताया कि संस्था जल्द ही रजाई वितरण का कार्य भी करेगी। इस दौरान नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, प्रदीप सबरवाल, उमेश सैनी, योगेश पांडे, गिरीश चंद्र लोहनी, मनीष पंत, जाकिर हुसैन, प्रेमा जोशी, नीलू नेगी, दीक्षा पांडे पंत, पूजा पंत, केतन जायसवाल, आनंद आर्य, देवीदत्त सुयाल, भवानी शंकर सूथा, भुवन भट्ट, सुशांत गुप्ता, नवीन शर्मा, संतोष गौड़, नरेंद्र बिष्ट, भावना पाठक, हेमा जोशी, रंजना जोशी, गीता बेलवाल, तनुजा, मीना शाही, रमा जोशी, मीना सनवाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *