सरगम अध्यक्ष व अदिति बनी सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के कलालघाटी स्थित शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्रा परिषद का गठन किया गया। इस दौरान विभिन्न समितियों का भी गठन करते हुए छात्राओं को दायित्व सौंपा गया।
इस मौके पर सरगम को छात्रा परिषद अध्यक्ष, पिया डबराल को उपाध्यक्ष और अदिति को सचिव चुना गया। साथ ही कशिश को क्रीड़ा समिति अध्यक्ष, अंजलि को उपाध्यक्ष, प्रीति आर्य को सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष, खुशबू को उपाध्यक्ष, कीर्ति धस्माना को साहित्यिक समिति अध्यक्ष, आस्था को उपाध्यक्ष, मीनल को विज्ञान समिति अध्यक्ष, सामिनी को उपाध्यक्ष और खुशी अनुशासन को समिति अध्यक्ष व जानकी भट्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे ढंग से करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय गतिविधि प्रभारी डॉ. मंजू कपरवाण, उषा रावत, किरन जागरवाल, ऋतु थपलियाल, सुमन लता और निधि बुडाकोटी आदि शिक्षिकाओं सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *