जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में उत्तराखंड से पलायन और खाली होते पहाड़, कितना सही कितना गलत, शीर्षक से वाद-विवाद प्रतियोगिता और उत्तराखंड संस्कृति, भाषा और पर्यावरण विषय पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता में सारिका नेगी, वाद-विवाद में दीपिक एवं सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौक के पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों का मानसिक विकास होता है। इसलिए सभी छात्रों को अध्ययन के साथ ही प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। कविता प्रतियोगिता में सारिका नेगी ने प्रथम, कुमकुम भारद्वाज ने द्वितीय व शिखा देवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में दीपिका एवं सोनम ने संयुक्त रूप से पहला, कुमकुम व शिखा ने दूसरा एवं तनूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. विनय देवलाल, डॉ. उषा सिंह, गीता सिंह शामिल रहे।