पोस्टर प्रतियोगिता में सारिका नेगी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में पृथ्वी दिवस पर विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सारिका नेगी प्रथम, तनुजा गुसांई द्वितीय तथा प्रियांशू सोदियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई, साथ ही पेड़-पौधों की निराई-गुड़ाई एवं सिंचाई की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन सिंह ने पृथ्वी पर होने वाले विकास कार्यों व उसके कारण पृथ्वी पर जैविक संस्कृति के विनाश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन को बनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *