अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी कोटद्वार की सरिता नेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत घमंडपुर निवासी सरिता नेगी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। बेटी की सफलता पर खेल प्रेमियों सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
सरिता नेगी के पिता पूर्व सैनिक लाल सिंह ने बताया कि सरिता ने 18 से 20 मार्च को नेपाल में हुई त्रि-राष्ट्रीय स्के मार्शल आर्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिसमें उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही उनका चयन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप मार्शल आर्ट के लिए भी हुआ। यह प्रतियोगिता कोरिया में होगी। बताया कि सरिता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाकर कीर्तिमान स्थािपित किया है। सरिता के पति रवि नेगी सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सरिता दो बार वर्ष 2021 में जयपुर और 2022 में गोवा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी है। सरिता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष-2023 में सातवीं साउथ एशियन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। ओलंपिक संघ के संरक्षक धीरेंद्र कंडारी ने बताया कि सरिता की यह कामयाबी खेल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है। बेटी की सफलता पर गिरिराज सिंह रावत, चंद्रपाल पटवाल, सुनील रावत ने भी खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *