बस्तिया गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

ग्रामीणों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाएरू एसडीएम
चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत नेशनल हाईवे के समीप बस्तिया गांव में एसडीएम सुंदर सिंह ने ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों की तमाम समस्यायों को सुनकर उनके समाधाान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। गुरुवार को एसडीएम ने बस्तिया गांव का भ्रमण कर वहां की समस्याओं का मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान कविता धौनी ने बताया कि ग्रामीणों ने पेयजल, हाथी के आतंक से निजात, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, पेंशन आदि समस्याओं को एसडीएम के सम्मुख रखा। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की आम समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को कहा गया है। जिसका समय पर समाधान कर लिया जाएगा। यहां सिंचाई विभाग के जेई वसीम जावेद अली, श्रम निरीक्षक मीनाक्षी भट्ट, जल संस्थान के जेई विपिन कलोनी, वन दरोगा महेश अधिकारी, ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती, लोक निर्माण विभाग के एई विभोर गुप्ता, जेई तनुजा देव, ग्राम विकास अधिकारी रश्मि जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *