सरकार की नाकामी को प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा: महेश जोशी

Spread the love

देहरादून। चिन्हित आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता कांग्रेस नेता महेश जोशी ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व जनता से किए गए झूठे वायदों के खिलाफ चरणबद्ध ढ़ंग से आंदोलन छेड़ा जाएगा। संपूर्ण प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसकी रूप रेखा तैयार की जा चुकी है, जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार ने बेरोजगारी में कीर्तिमान हासिल किया है। पिछले चार साल में किसी भी विभाग में भर्तियां नहीं की गई। बेरोजगारी का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। पलायन रोकने की दिशा में सरकार नाकाम साबित हुई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पहाड़ वासी जो रोजगार विहीन है उनके कल्याण को कोई नीति व नीयत सरकार की नहीं है। सरकार का पलायन आयोग का कार्यालय खुद पलायन कर देहरादून आ गया है। महंगाई चरम पर है खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्याज के दाम आंसू निकाल रहे है। महिलाओ के प्रति निरंतर अपराध बढ़ रहे है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार को कोई कार्य नहीं कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ मानी जाने वाली शक्तियों के कल्याण को कोई योजना नहीं है। जनता को अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाया जा रहा है। राज्य निर्माण की मूल धारणा की अनदेखी की जा रही है। इन सब मुद्दों व सरकार की नाकामी को प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *