सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: सीएम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा है। जिससे की सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सीएम रावत ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार रहने को कहा है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय स्थित ऑडीटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाए। साथ ही योजनओं की विस्तृत जानकारी भी दे, जिससे कि सभी को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी आम जनता को दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से यहां का भविष्य उज्जवल है। एक वर्ष बाद हमें चुनाव में जाना है तो सभी सक्रिय रहे। बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दलीप रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, दर्जाधारी राज्य मंत्री घन्नानंद, अतर सिंह असवाल, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, मीडिया प्रभारी गणपति भट्ट सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *