सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा महिला मोर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
आगामी चुनाव को लेकर महिला मोर्चा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महिला मोर्चा के मंडल मिलन प्रवास कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि महिला मोर्चा की महिलाएं सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दें।
लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित मंडल मिलन प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम मैंदोलिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि महिला मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दे। महिलाएं घर-घर जाकर सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे। ताकि इन लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता को भी मिल सके। कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर पूनम खंतवाल, बीना रावत, मीनाक्षी चौधरी, शशि केष्टवाल, रानी नेगी, प्रीति कुलाश्री, माहेश्वरी बिष्ट, मीनू डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *