क्रास कंट्री रेस में सरोजनी व धीरज रहे अव्वल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : खेल कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली के तत्वावधान में आंबेडकर जयंती पर रन फॉर कन्स्टीटियूशन ओपन क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर बतौर मुख्य अतिथि एसएसआई संतोष पैथवाल क्रास कंट्री रेस के प्रतिभागी बालक एवं बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सरोजनी प्रथम, रोशनी रावत द्वितीय, ऋतिका तृतीय, आस्था चतुर्थ व प्रतिभा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में धीरज रावत प्रथम, अमित राणा द्वितीय, शुभम तृतीय, धनवीर चतुर्थ व अंकुर ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्रम में ट्राफी व 1500 रुपये, प्रशस्ति पत्र, ट्राफी, 1000 रुपये, प्रशस्ति पत्र, 800 रुपये, प्रशस्ति पत्र, ट्राफी व 500 रुपये, प्रशस्ति-पत्र चतुर्थ, पारितोषिक के रूप में प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय कुमार फौजी, विनोद मैठाणी, सभासद, सूरज नेगी, बृजमोहन मेवाड़, दिलशाद, रमेश आर्य, विकास शाह, मनीष, शिवानी, अर्चना धनाई, नदीम, दीपक तथा परिष्कारम आदि मौजूद रहे। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *