सर्वेश्वर प्रसाद बने राजूहा शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष

Spread the love

चमोली। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की यहां आयोजित बैठक में सर्वेश्वर प्रसाद सिमल्टी को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। सिमल्टी ने सात मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजेंद्र कुंवर को हराया। साथ ही मंत्री अरविंद डिडोयाल, पंकज शर्मा को कोषाध्यक्ष, दिनेश मालगुड़ी को संयुक्त मंत्री, बीना भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध बनाया गया। इससे पूर्व आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने शिक्षकों से गुणवत्ता परक शिक्षा की अपील की। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *