जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सर्वोदय सेविका स्व. शशि प्रभा रावत की पुण्य तिथि पर सर्वोदय मंडल एवं कण्वाश्रम स्वराज्य समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज सेवा में दिए गए शशि प्रभा रावत के योगदान को याद किया। कहा कि उन्होंने सदैव गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए कार्य किया। उन्हीं के प्रयास से हल्दूखाता में बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय की स्थापना की गई।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद सुखपाल शाह ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने स्व. शशि प्रभा रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। वक्ताओं ने कहा कि शशि प्रभा रावत गांधीवाद व विनोवा भावे के विचारों से प्रभावित रही। कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सर्वोदय गांधी गांधी विचारों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने शराब बंदी से लेकर समाज सुधार के लिए कई आंदोलन चलाए। कहा कि हल्दूखाता में बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय भी उन्हीं के प्रयास से खुल पाया है, जो वर्तमान में हंस फाउंडेशन के सानिध्य में भव्य आकार ले चुका है। इस मौके पर रतन सिंह नेगी, डा. सुरेंद्र लाल आर्य, संपति नेगी, धर्मपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र पंत, शंकर दत्त जोशी, दीपक कुकरेती, डा. अजय नेगी, पीतांबर राणा, प्रवेश नवानी, विनय रावत, रजनी रावत मौजूद रहे।