एनडीए में चयनित नवल को सस्ता गल्ला समिति ने किया सम्मानित

Spread the love

 

रुद्रपुर। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी मेम के पूर्व छात्र मयंक सिंह का चयन एन डी ए में हुआ है।गुरुवार को मयंक को सस्ता गल्ला समिति ने एक निजी होटल में सम्मानित किया।गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री राजपाल सिंह,सस्ता गल्ला समिति अध्यक्ष किशन पाल,मनोज , नोजगे स्कूल प्रबंधिका हैप्पी मेम,वीरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।मयंक ने वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट की परीक्षा नोजगे पब्लिक स्कूल से अच्टे अंकों से पास की थी। वह एनसीसी कैडेट भी रह चुके हैं। मयंक के पिता हयात सिंह बंगला खटीमा पूर्ति निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। उनकी माता ग्रहणी है। मयंक बचपन से ही संगीत, शूटिंग, एनसीसी जैसे क्रियाकलापों के साथ पढ़ाई में भी हमेशा आगे रहते थे। मयंक का बचपन से ही सपना था डिदेंस में जाने का जो 11 जनवरी को पूरा हो गया। मयंक का चयन एनडीए इंडियन नवल एकेडमी में हुआ है। इस दौरान समस्त सस्ता गल्ला विक्रेता मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *