पद शामिल करने के लिए आमरण अनशन पर बैठे

Spread the love

देहरादून। संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2021 में सिंचाई विभाग के 228 पदों को शामिल करने की मांग को लेकर तकनीकी डिप्लोमा छात्र-छात्राएं बीते छह दिन से गांधी पार्क के बाहर धरना दे रहे हैं। रविवार को गांधी जयंती पर आमरण अनशन शुरू किया गया।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धसमाना और उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बबी पंवार ने आंदोलन को समर्थन दिया। विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद शामिल नहीं करने पर आंदोलित अभ्यर्थी आक्रोशित हैं। धस्माना ने आमरण अनशन शुरू करने वाले अम्बरीष कुमार का माल्यार्पण किया। धस्माना ने कहा कि चिंता का विषय है कि राज्य गठन के 22 वर्षों बाद भी प्रदेश के नौजवानों को रोजी-रोटी के लिए आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। छद्म राष्ट्रवाद वालों ने युवाओं को धर्म की लड़ाई में व्यस्त कर दिया है। खुद अधर्म का रास्ता अपना कर नौकरियों का बाजार सजा दिया है। भर्तियों में घोटाले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 2021 में कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में मूल विज्ञप्ति में 1000 पद थे, किन्तु बाद में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता के 228 पद हटा दिए गए, जो सरासर बेरोजगार योग्य बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन इस लड़ाई को है। उन्होंने कहा कि वे सहयोग के रूप में एक दिन अनशन में खुद बैठेंगे। धस्माना ने कहा कि वे इस विषय पर स्वयं मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेंगे, ताकि मांग स्वीत हो और आमरण अनशन समाप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *