सतीश अध्यक्ष व संजय बने प्रबंधक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ज्वाल्पा देवी पूजा समिति की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सतीश अण्थ्वाल व प्रबंधक पद की जिम्मेदारी संजय अण्थ्वाल को दी गई।
चुनाव पर्यवेक्षक मनोज अण्थ्वाल, संद्रभूषण अण्थ्वाल व विमल अण्थ्वाल की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाए गए। अध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र अण्थ्वाल व नवीन चंद्र अण्थ्वाल के मध्य सीधे मुकाबले में सतीश चंद्र अण्थ्वाल ने नवीन चंद्र को 34 मतों से पराजित किया। प्रबंधक पद पर संजय अण्थ्वाल ने 82 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर अनिल किशोर ने सुरेश चंद्र को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर रोहित अण्थ्वाल ने आशीष अण्थ्वाल को 101 मतों से पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *