इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष बने सतीश चंद्र

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन टिहरी इकाई ने बैठक कर इंजीनियरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान फेडरेशन इकाई का गठन भी किया गया। जिसमें जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल को दोबारा संगठन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही लोनिवि के एई विवेक कुमार सिंह को कार्यवाहक जिला सचिव और शीतल असवाल को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष बनाया गया। फेडरेशन पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम डा़ सौरभ गहरवार से भेंट कर जिले के विकास कार्यों में अपना पूर्ण योगदान देने का भरोसा दिया। बीते बुधवार शाम को नई टिहरी के बौराड़ी में उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन की बैठक में इंजीनियरों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुये शासन प्रशासन से समस्याओं के निस्तारण की बात कही। संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते कुछ समय में फेडरेशन के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण हो चुका है, ऐसे में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रशासन से कार्य स्थलों, बैठकों में सहयोग करने, जिले के विकास में प्रशासन और इंजीनियरों के बेहतर समन्वय बनाने की बात कही। डीएम से भेंट करने वालों में जल निगम एसई आलोक कुमार, ईई विद्युत अर्जुन प्रताप, जल निगम केएन सेमवाल, आरडब्ल्यूडी तेजपाल, निशांत कुमार, अशोक चौहान, निशा लिंगवाल, मीनल गुलाट, किशोर कुमार, रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *