सतीश चंद्र जोशी बने महानगर महामंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से सतीश चंद्र जोशी को महानगर महामंत्री बनाया गया है। इस दौरान सदस्यों ने मंच की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुंडलिया व प्रदेश नेतृत्व की सहमति से भारत तिब्बत सहयोग मंच के कोटद्वार अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में सेनि. आनरेरी सूबेदार मेजर सतीश चंद्र जोशी को महामंत्री, सेनि. आनरेरी कैप्टेन हषवंत सिंह बिष्ट व सुभाष पांडेय को उपाध्यक्ष, गंगा सिंह, धीरेंद्र नैथानी व कमल कुमार को मंत्री, अजय सिंह को मीडिया प्रभारी, नरेंद्र चौहान को महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा व राजेंद्र पुंडीर को महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *