जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा चुनाव में चौबट्टाखाल से जीत हासिल करने पर सतपाल महाराज ने जनता का आभार जताया है। कहा कि उनकी जीत कार्यकर्ता व जनता की जीत है। वह पूरे मेहनत व ईमानदारी के साथ क्षेत्र के विकास को कार्य करेंगे।
सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं। यही कारण है कि एक बार फिर जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। कहा कि वह पूरी मेहनत से चौबट्टाखल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान देने के अलावा विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति देश और प्रदेश की जनता के भरोसे का ही परिणाम है कि आज पूरे देश में भाजपा की जीत का डंका बज रहा है।