चमोली। सतपाल महाराज को जनपद चमोली का प्रभारी मंत्री बनाने पर चमोली भाजपा कार्यकताओं ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया है। भाजपा के प्रदेश सयांजक टीक प्रसाद मैखुरी, देवाल के प्रमुख दर्शन दानू, थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया सहित तमाम लोगों ने कहा कि निशिच्त रूप से महाराज के प्रभारी मंत्री बनने पर क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।