सतपुली इंटर कॉलेज व कन्या विद्यालय द्वारा नशे को लेकर निकाली गई जागरूक रैली ’

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली की ओर से सतपुली बाजार में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आमजन से नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली द्वारा सोमवार को नशे के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली इंटर कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर सतपुली बाजार का भ्रमण करते हुए वापिस इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। वहीं दूसरी ओर राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय के द्वारा भी छात्राओं द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने, व नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि नशा एक समाजिक बुराई है। इसके खिलाफ हमें एकजुट होकर आगे आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *