अंकिता को न्याय दिलवाने सड़क पर उतरे सतपुली वासी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि ।
अंकिता के हत्यारों को फंसी की सजा दिलवाने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए शनिवार को सतपुली वासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश में बेटियों के साथ हत्याचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर पंचायत सतपुली में हनुमान मंदिर में क्षेत्रवासियों ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए रैली के माध्यम से आक्रोश व्यक्त किया। बाजार में रैली के माध्यम से अंकिता के हत्यारों को फांसी देने और अंकिता को न्याय दिलाने को जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद सतपुली तहसील तक रैली पहुंची, जहां तहसील के माध्यम से प्रधानमंत्री ज्ञापन भेजा और अंकिता हत्याकांड में अभियुक्तों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रताप सिंह, प्रेम सिंह रावत, इंदु जुयाल, सावित्री, किरन रौतेला, विनोद जुयाल, जयदीप नेगी, धीरेंद्र नेगी, सुनील डंडरियाल, अम्मू रावत, सुरजन रौंतेला, डब्बल मियां, हरिश, गुमान सिंह, कुमुद, ऋषभ, नितिन ममगांईं, नवीन, मनदीप, संदीप डोबरियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *