सत्यपाल अभिभावक संघ तो रघुबीर बनें प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जीआईसी कोचियार में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए अभिभावक अध्यापक संघ के साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति व विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया। सर्व सम्मति से सत्यपाल सिंह रावत अभिभावक संघ के अध्यक्ष व रघुबीर सिंह नेगी विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष चुने गए।
कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रधानाचार्य अफसर हुसैन सहित समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर स्टाफ और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बैठक में विगत शिक्षण सत्र का परीक्षाफल, कोविड काल में ऑनलाइन शिक्षण, विद्यालय व विभागीय क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। अभिभावक अध्यापक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्व सम्मति से सत्यपाल सिंह रावत अध्यक्ष, प्रधानाचार्य अफसर हुसैन पदेन उपाध्यक्ष, शिक्षक दिनकर रावत, चंद्रमोहन नेगी, मीना चंदोला सचिव चुने गए। यशपाल सिंह, प्रेम सिंह, चंडी प्रसाद, धर्मपाल सिंह, शांती देवी, कमला देवी, हरीश, दीपक कुमार, जयपाल सिंह, संगीता देवी, सुरजी देवी, बीरेंद्र कुमार, आनंद सिंह, सुनीता देवी, मोहन ध्यानी, महिपाल सिंह, पदमेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सरोजनी देवी, पिंकी देवी सदस्य चुने गए। विद्यालय प्रबंध समिति व विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन करते हुए रघुबीर नेगी अध्यक्ष, महिपाल सिंह पटवाल उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य अफ़सर हुसैन पदेन सचिव एवं विजेंद्र सिंह, सोहन सिंह, सोनिया, मोहन ध्यानी, बीना देवी, सरोज देवी, गंगोत्री देवी सदस्य चुने गए। मोहम्मद अवेस, मनमोहन सिंह, चंद्रमोहन ध्यानी, दिनकर रावत, गीता अध्यापक सदस्य चुने गए। निर्माण समिति में प्रधानाचार्य, कनिष्ठ प्रमुख रेखा देवी, आनंद सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह, अनिल रावत एवं शैक्षणिक समिति में प्रधानाचार्य, चंद्रमोहन ध्यानी, मीना चंदोला, चमन सिंह रावत, मनमोहन सिंह रावत, दिनकर रावत चुने गए। बैठक का संचालन दिनकर रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *