सौरभ और प्रियांशु ने जीता श्रीनगर के सितारे का खिताब

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में आयोजित श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। छात्रों ने गायन और नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य प्रतियोगिता में सौरभ प्रभाकर और गायन में प्रियांशु नौटियाल ने श्रीनगर के सितारे का खिताब अपने नाम किया। जबकि गायन प्रतियोगिता में प्रशांत और नृत्य में नाईशा घिल्डियाल उपविजेता रहें। तीन राउंड में हुई इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मनमोहा। प्रतियोगिता में भारती रावत और धर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संगीतकार डा. संजय पाण्डेय, लता पाण्डेय, उपासना भट्ट आदि ने निर्णायक की भूमिका अदा की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *