सौरभ बने हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हिंदू जागरण मंच की ओर से जिला स्तर की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान सौरभ गोदियाल को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह ने बताया कि रंजन जखमोला, माधव सिंह गुसाईं को जिला सह संयोजक, जितेंद्र कैंथोला को जिला युवा वाहिनी संयोजक, प्रीतम नेगी को नगर संयोज, मयंक को सह नगर संयोजक व आशुतोष एवं अनूप ध्यानी को जिला कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर संगठन मंत्री नरेंद्र, राजेश कुमार, कांति बिष्ट, प्रीत नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *