सौरभ दन्या और संजय द्वाराहाट के बने थानाध्यक्ष

Spread the love

 

अल्मोड़ा। जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने पुलिस विभाग में शनिवार को कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं हेड कांस्टेबलों का तबादला किया है। निरीक्षक संजय कुमार पाठक को प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीश अहमद को अल्मोड़ा कोतवाली में एसएसआई पद पर तैनाती दी गई है।
एसएसपी ने एसआई दिनेश नाथ मंहत को चौखुटिया से प्रभारी सीसीटीएनएस, मोबाईल, शिकायत प्रकोष्ठ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट को द्वाराहाट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीखेत, एसआई संतोष देवरानी को द्वाराहाट से थानाध्यक्ष चौखुटिया, एसआई सुनील सिंह बिष्ट को रानीखेत से वाचक एसएसपी कार्यालय, एसआई देवेंद्र सिंह राणा को चौखुटिया से थानाध्यक्ष सल्ट, एसआई विजय सिंह को अल्मोड़ा से थानाध्यक्ष भतरौंजखान, एसआई सौरभ भारती को मासी से थानाध्यक्ष दन्या, एसआई सुशील कुमार को दन्या से एसएसआई द्वाराहाट, एसआई मोहन सिंह सौन को द्वाराहाट से प्रभारी चौकी मासी, चौखुटिया, एसआई सुनील कुमार का सल्ट से प्रभारी चौकी जैंती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *