ईदगाह बचाओ संघर्ष समिति ने किया सत्याग्रह

Spread the love

रुद्रपुर()। ईदगाह बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों, श्रमिक संयुक्त मोर्चा, मजदूर संगठनों एवं ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सत्याग्रह और धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना खेड़ा स्थित ईदगाह मैदान पर प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा किए गए कथित कब्जे और सीलबंदी के विरोध में गांधी पार्क में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने मांग की कि ईदगाह की भूमि की 5 दिसंबर 2025 की स्थिति तत्काल बहाल कर इसे मुस्लिम समुदाय को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की तरह ईदगाह की भूमि भी मुस्लिम समुदाय को निःशुल्क आवंटित की जाए और फ्रीहोल्ड पट्टा प्रदान किया जाए। ईदगाह मैदान से तत्काल कब्जा हटाने की मांग करते हुए कहा कि इस मैदान का उपयोग आसपास के स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के खेलकूद के लिए किया जाए। साथ ही स्कूल, मदरसा एवं बारात घर के लिए आवश्यक बजट आवंटित कर व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की मांग की। धरने में मस्जिद के शौचालय की सीलबंदी तत्काल खोलने, पहाड़गंज, रेशमबाड़ी और दूधिया नगर से नमाजियों के मस्जिद तक आने-जाने तथा मृतकों के जनाजों को कब्रिस्तान ले जाने वाले आम रास्तों की सीलबंदी हटाने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दोषी वीआईपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी प्रमुखता से उठी। धरने में कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सोफिया नाज, ईदगाह कमेटी के सदर वाहिद मियां, कैलाश भट्ट, शिवदेव सिंह, मुकुल, साजिद खान, मजहर रिजवी, राजेश तिवारी, सुरेन्द्र, धीरज जोशी, अमर सैनी, सुनीता, रविंदर कौर, परवेज कुरैशी, एडवोकेट असगर रजा, उमर अली, सलीम अहमद, नूर अहमद, चेतन भट्ट, असलम, जीशान, बाबू खान, उपेंद्र राय, रणजीत राणा, बंगाली समाज के संजय आइस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *