कोटद्वार-पौड़ी

संविधान दिवस पर डॉ. अम्बेडकर को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पदमपुर मोटाढांक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। जो 26 नवम्बर 1949 में पूर्ण हुआ। बाबा साहब के अथक प्रयास से संविधान का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज ने कहा कि देशभर में हर साल 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है, उन्होंने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं। इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लग गया था। अमित भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को डॉ. अम्बेडकर के आर्दशों पर चलने की शपथ दिलाई। इस मौके पर रजत मेहरा, मोहित कंडवाल, रजनीश बेवनी, राहुल जोशी, अभिषेक नेगी, अजय आदि मौजूद थे।
विकासखंड एकेश्वर के जनता इंटर कॉलेज सुरखेत में संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर ने शिक्षक, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि हमारा देश एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखते हुए देश में शांति, सदभाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना प्रत्येक देशवामी का नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में शिक्षक लक्ष्मर्ण ंसह राणा, प्रमोद रावत, महेन्द्र रमोला, सरोज रावत, विजेता गडोई, वरिष्ठ लिपिक प्रेर्म ंसह रावत, धर्मेन्द्र सिंह, यशपाल रमोला, प्रेम सिंह, जच्चू, स्वयं सेवी संदीप सिंह, सोहन नेगी, शुभम रावत, सचिन सिंह, प्रियांशु, पारस, सलोनी, हिमांशी, आसना, शीतल, साक्षी, दिव्या, शिवानी, सोनाली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!