जयंती पर सावित्रीबाई फुले को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समाज में महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फुले की जयंती पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि समाज हित में दिए गए सावित्रीबाई फुले के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष मीना बछुवाण ने सावित्रीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिला शिक्षा की नींव रखी, जब समाज अत्यंत रूढ़िवादी था और बेटियों को पढ़ाना पाप समझा जाता था। उन्होंने समाज की घोर प्रताड़नाओं, अपमान और विरोध के बावजूद शिक्षा के मार्ग को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का संघर्ष हमें यह सिखाता है कि शिक्षा ही सामाजिक समानता, महिला सम्मान और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। वर्तमान में उनके विचारों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर रश्मि पटवाल, गीता नेगी, प्रवीण रावत, गीता सिंह, विनीता भारती, सुधा असवाल, सुनीता रावत, धीरजधर बछुवाण, विजय नारायण सिंह, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, साबर सिंह नेगी, नीरज बहुगुणा, हेमचंद्र पंवार मौजूद रहे। इधर शैल शिल्पी विकास संगठन ने भी माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जंयती उल्लास के साथ मनाई। सिम्मलचौड़ स्थित जयांनद भारतीय स्मृति पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विकास आर्य ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने छुआछूत जाति प्रथा, बाल विवाह, विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के विरूद्ध संघर्ष किया। कहा कि उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। इस मौके पर मनवर लाल भारती, भारत भूषण शाह, ओम प्रकाश कोटला, विनोद कुमार, राहुल कुमार, मेवा लाल गौड़, हर्ष कुमार, रणजीत सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *