देहरादून()। खट्टा पानी क्षेत्र के जंगल में लगभग 7 बांज के हरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे व स्थलीय निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक विभागीय कर्मचारी को पेड़ों को किसने काटा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। डीएफओ अमित कुंवर ने बताया कि खट्टा पानी क्षेत्र में बांज के पेड़ों के काटे जाने की सूचना मिलने के बाद उनके द्वारा मौके पर विभागीय कर्मचारियों को भेजा गया लेकिन मौके पर पाया गया कि उक्त स्टेट कैंट बोर्ड क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिस पर केंट बोर्ड के द्वारा ही कार्यवाही की जानी है।
कैंट बोर्ड के एसडीओ कुलदीप चौहान ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही उक्त स्टेट में पेड़ों के काटे जाने का मामला संज्ञान में आया। उन्होंने बताया कि सोमवार को वन विभाग व केंट बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्टेट का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि काटे गए पेड़ किसके क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।