अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने की योजना की करें समीक्षा: पीएम मोदी

Spread the love

-प्रधानमंत्री ने ली कोरोना वायरस पर सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को लेकर बैठक
नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह देश में कोरोना वायरस पर सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को लेकर सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम ने कोरोना के ताजा हालात और टीकाकरण जैसे मुद्दों की समीक्षा की। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पाल मौजूद रहे। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के सामने आने के बाद यह बैठक हुई।
पीएमओ के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने की योजना की समीक्षा करने को भी कहा। पीएम ने अधिकारियों को राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *