मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड पोखड़ा के जनता इंटर कालेज लियाखाल में विगत नौ वर्षों से कर्नल ऋषि मोहन नेगी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय मेहरबान सिंह नेगी की स्मृति में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। जिसके तहत वर्ष 2022 के कक्षा छ: से बारह तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में कर्नल ऋषि मोहन नेगी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे राजकीय इण्टर कालेज जहरीखाल के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन नेगी द्वारा छात्रवृत्ति दी गर्ई। इस अवसर पर पूर्व प्रबधक सुरेन्द्र सिंह रावत ने पर्यावरण मित्रों को ट्रैक सूट भी वितरित किये। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक रावत, नकुल रावत, विपिन गुंसाई,जयदीप विष्ट, नरेंद्र पाल, सुमन ढौंडियाल, मनीष नेगी, सुनीता बिष्ट, आरती रौथाण, सुमन कली, मंजु नेगी, अभिनव नेगी, पृथ्वी पाल सहित छात्र-छात्रा शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *