39 केंद्रों पर संपन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा

Spread the love

नई टिहरी : सरकारी स्कूलों के छात्रों के प्रोत्साहन संचालित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की परीक्षा जिलेभर के 39 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कक्षा 6 और कक्षा 9 के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई है। जिसमें चयनित छात्र को सालभर में करीब 21 हजार 600 रुपये की धनराशि सीधे उनके खातों में डीबीटी की जाती है। मुख्य शिक्षाधिकारी एसपी सेमवाल ने बताया कि गुरुवार को एमएटी (मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट) और एसएटी (सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट) के दो प्रश्न पत्र परीक्षा कराई गई। जिसमें कक्षा 6 में 4398 परीक्षार्थी उपस्थित और 394 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि कक्षा 9 की परीक्षा में 5957 परीक्षार्थी उपस्थित और 407 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि परीक्षा के लिए भिलंगना ब्लॉक में 8, देवप्रयाग और नरेंद्रनगर में 6-6, चंबा, प्रतापनगर और जौनपुर में 4-4, कीर्तिनगर में 3,जाखणीधार और थौलधार में 2-2 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *