18 छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्री कंडोलिया देवता मातृ पितृ विहीन शिक्षा ट्रस्ट ने गरीब मातृ पितृ विहीन छात्राओं को छत्रिवृत्ति प्रदान की। इस वर्ष 18 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कंडोलिया मंदिर के प्रांगण में 6 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई व 12 छात्राओं की छात्रवृति विद्यालय में जा कर प्रदान की जाएंगी । रविवार को राइंका जखेटी की प्रियंका, राबाइंका पैडुल की नंदनी, राइंका दोमटखाल की रचना व दीपा, राइंका कंडारा की मानसी व रानू को छात्रवृत्ति दी गई। जबकि अन्य छात्राओं को उनके स्कूल में जाकर छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक कालिका प्रसाद काला, प्रदीप कुमार भट्ट, कांता प्रसाद डंगवाल, केपी मैठाणी, कैलाश कन्नौजिया, दिनेश गैरोला, हेमलता भट्ट, मयूर भट्ट, शोभित ध्यानी, सुभाष रावत, राकेश चंदोला, विजेंद्र रावत, उत्कर्ष भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *