राइंकॉ नौगांवखाल और एकेश्वर के दस छात्रों को दी छात्रवृत्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : स्व. रोशनी आर्य मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज नौगांवखाल में आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर10 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रत्येक छात्र को एक-एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गई।
कार्यक्रम में राइंकॉ नौगांवखाल व एकेश्वर के आर्थिक रूप से कमजोर 10 छात्रों को आर्थिक सहायता दी गई। उक्त विद्यालयों के छात्रों को गत 16 वर्र्षों से ट्रस्ट की ओर से छात्रवृति प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रवक्ता अर्जुन शाह ने कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य मदन लाल आर्य मूलरूप से ओडगांव (नौगांवखाल) के निवासी हैं जो गत पांच दशक से शिक्षा के विस्तार के लिए छात्रों की सहायता कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह रौतेला, शिक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, संजीव थपलियाल, शीला शर्मा, महेश चन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *