धूमधाम से मनाया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव खुचकंडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय की दो पूर्व छात्राओं का चयन राजस्व निरीक्षक के पद पर होने पर उनको सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने पर विद्यालय शिक्षकों सहित बोर्ड परीक्षा के टापरों को भी सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव का आरंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड़ कुलभूषण सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेपंस दिउसा राजमोहन नेगी, एसएमसी अध्यक्ष कमल उनियाल, खंड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी व प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम खुचकंडी के संबध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने थड़िया, खोल दे माता.., डाली-डाली फूलों की.., सहित अन्य गढ़वाली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *