सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Spread the love

नई टिहरी : एसजीआरआर पब्लिक स्कूल थत्यूड़ के वार्षिकोत्सव में शुक्रवार को गढ़वाली, कुमाउनी और जौनपुरी लोकगीतों पर प्रस्तुत शानदार नृत्यों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नन्हें-मुन्ने छात्रों ने सरस्वती और गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ‘सुरतू मामा,’ ‘ले भूजी जाला रे चूड़ा,’ और ‘फ्योंलडिया’ जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष खेमराज भट्ट और प्रधानाचार्य दिवाकर थपलियाल ने वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। भट्ट ने पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को जरूरी बताया और स्कूल की प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य ने स्कूल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अभिभावक संघ की अध्यक्ष पिंकी असवाल, विनीता रावत, शिवदास, अरुण गौड, दिनेश भंडारी, सीमा कोठारी, नीरज रावत, जयपाल परमार, मनोज कुमार, अरुण भट्ट, रेखा नौटियाल और सुनील थपलियाल मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *