जयन्त प्रतिनिधि।
पौडी : उप जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बीटीएफ बैठक की शेष धनराशि से 20 स्कूल बैग एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कोट के व्यक्तिगत रूप से 30 स्कूल बैग कुल 50 स्कूल बैग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत स्कूली बालिकाओं को वितरण राजकीय इंटर कॉलेज देलचोरी में किया गया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशिक्षका श्रीमती लक्ष्मी रावत ने छात्र-छात्राओं को वन स्टाफ सेंटर, पोक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच, बाल विवाह के बारे में जानकारी दी। उन्होेंने बच्चों और महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में मेहनत करने प्रेरित किया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती अंजू चमोली, मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, ग्राम प्रधान देल श्रीमती मनीषा देवी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज देल ने बालिकाओं को स्कूली बैग वितरित किये। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग कोट महावीर फारासी सहित सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रहे।