स्कूली बच्चों ने दिखाए विज्ञान के चमत्कार

Spread the love

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में आयोजित की गई विज्ञान प्रदर्शनी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के अपने मॉडल के माध्यम से विज्ञान के चमत्कार बताए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

लालपानी में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किया। मॉडल निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं की विज्ञान अभिरूचि की प्रशंसा की। प्रदर्शनी के निरीक्षण के पश्चात उन्होंने कहा कि ये बाल वैज्ञानिक भविष्य के महान वैज्ञानिक हैं। इन्हें निरंतर नई सोच के प्रति प्रेरित करने एवं अवसर प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान का समय है। इसके बिना जीवन संभव नहीं हैं। विज्ञान प्रदर्शनी एक अवसर है जहां छात्र-छात्राओं की क्षमता एवं दक्षता का बेहतर मूल्याकंन होता है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित अन्य गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा, मीना थलेडी, स्वराज पवार, ममता कैंथोला, पूनम तिवारी, मंजू गुसाईं, कल्पना रावत, ज्योति कंडियाल, मालती पोखरियाल, अरविंद भारद्वाज, ललिता प्रसाद, राजेश अंथवाल, प्रकाश गौनियाल, राकेश नेगी, नीरज कुकरेती सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *