स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, घर-घर तिरंगा लहराने की अपील
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल दिउला पौखाल की ओर से क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य प्रदीप बिष्ट ने बच्चों को देश के इतिहास के बारे में बताया। कहा कि देश की आजादी में कई महापुरुषों ने अपना योगदान दिया। शिक्षक शशिभूषण अमोली ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिरंगे झंडे के इतिहास के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। तिरंगा रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से 15 अगस्त के दिन अपने घर की छत पर तिरंगा अवश्य लगाने की अपील की। कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर की छत पर तिरंगा लहराएं यह हम सभी के लिए गर्व का पल होगा। इस मौके पर रमा तोमर, शीशपाल आदि मौजूद रहे।