स्कूली बच्चों ने नैनीताल जू का भ्रमण किया

Spread the love

नैनीताल। धारी क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज पहाड़पानी के 20 छात्र छात्राओं ने वन प्रभाग नैनीताल के सौजन्य से पं. गोविन्द बल्लभ पंत प्राणी उद्यान का भ्रमण किया। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत निशुल्क शैक्षिक भ्रमण, चिडिघ्याघर में निशुल्क प्रवेश व प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रेड पांडा, डियर, हिमालयी मोनाल आदि पशु पक्षियों को देखा और उनके स्वभाव को जाना। इस मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी उत्तरी गौला रैंज प्रमोद, प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र मेलकानी, सुखदेव राणा, रमेश प्रसाद शुक्ल, प्रीति सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *