बंगाल में तीन फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कालेज, विमान सेवा भी होगी शुरू

Spread the love

कोलकाता, एजेंसी । कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड प्रतिबंधों में कई टूट देने की सोमवार को घोषणा की। इसके साथ ही तीन फरवरी से राज्य में स्कूल-कालेज भी फिर से खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसका एलान करते हुए कहा कि फिलहाल कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। साथ ही पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को फिलहाल पाड़ाय शिक्षालय के माध्यम से पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही मुंबई और दिल्ली से अब सप्ताह में तीन दिन की बजाय प्रतिदिन विमान सेवा फिर से संचालित करने का फैसला लिया गया है।
ब्रिटेन से विमान सेवा पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया गया है। ममता ने कहा कि कोरोना के मामले में कमी के बाद यह फैसला किया गया है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बंगाल सरकार ने ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्रिटेन से बंगाल के बीच तीन दिसंबर से विमान सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही दिल्ली व मुंबई से कोलकाता के बीच विमान सेवा को भी सप्ताह में तीन दिन नियंत्रित कर दिया था। इसपर से अब रोक हटा ली गई है। अब इन शहरों के बीच रोजाना विमान सेवा की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *