हवन कर मनाया स्कूल का स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हवन कर आहुतियां डालते हुए विद्यालय की तरक्की के लिए कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को विद्यालय के इतिहास के बारे में बताया। कहा कि शिक्षक लगातार विद्यार्थियों के बेहतर विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। विद्यालय का उद्देश्य केवल बेहतर शिक्षा ही नहीं बल्कि, बच्चों को अच्छे संस्कार व समाज से जोड़ना भी है। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आज विद्यालय के कई छात्र देश के सर्वोच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, प्रधानाचार्य कविता रावत, उप प्रधानाचार्य रेखा नेगी, अमन धूलिया, अशोक जखमोला, ममता नेगी, सुनीता कामबोज, ममता नेगी, स्वाती ध्यानी, सुषमा कुकरेती, बबली रावत, सोनिका भंडारी, अनील सैनी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *