श्रीनगर गढ़वाल : जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय श्रीनगर में बुधवार को विद्यालय के संस्थापक जयदयाल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हरीश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल और त्रिभुवन अग्रवाल ने जयदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने जयदयाल के किये गये सामाजिक कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं सभी को जयदयाल के द्वारा बताये गये सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक हरीश अग्रवाल, त्रिभुवन अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, सुशील कुमार भट्ट, सुनील प्रसाद फोंदणी, गिरीश चंद्र डिमरी, द्वारिका प्रसाद कपरवाण, मुकेश प्रसाद पंत, दीपक राज नौटियाल, हरीश प्रसाद पैन्यूली, संगीता भट्ट, ज्योति रावत, नरेश दत्त पेटवाल, दीपक कुमार, कन्हैया कुमार, बलोनी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)