विद्यालय को दिए फर्नीचर

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज लियाखाल में दिल्ली पुलिस में तैनात ग्राम कोला निवासी एसीपी ललित मोहन नेगी ने छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर दान किया।

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में एसीपी ललित मोहन नेगी के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे एसआई पवन का विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपक रावत ने एसीपी ललित मोहन नेगी व एसआई पवन का आभार व्यक्त करते हुए छात्र हित में उठाए उनके इस कदम का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *