सीईओ को भेजी विद्यालयों की जांच रिपोर्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड थलीसैंण स्थित श्रीहरि अगस्त्येश्वर प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नौड़ी व नवजागृति बाल विद्या मंदिर लदवाड़ी बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। तीन सदस्यीय समिति ने विद्यालयों की जांच की। बीईओ ने दोनों विद्यालयों की आख्या सीईओ पौड़ी को भेज दी है।
खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण विवेक पंवार ने बताया कि तीन सदस्यीय समिति गठित कर दोनों विद्यालयों की जांच करवाई गई। जांच में समिति ने पाया कि संस्कृत विद्यालय दो कक्षाओं में 30 बच्चों के साथ एक किराए के भवन में संचालित हो रहा है। विद्यालय में फर्नीचर, खेलकूद मैदान, स्टाफ रूम, बालिका शौचालय नहीं हैं। जबकि बिजली और पानी की अस्थायी व्यवस्था है। जबकि बाल विद्या मंदिर लदवाड़ी की मान्यता 2017 में ही समाप्त हो गई थी। 24 छात्र संख्या वाला यह विद्यालय तीन कक्षा कक्षों में ही संचालित हो रहा है। समिति ने इस विद्यालय में भी बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली का उल्लंघन पाया। बीईओ पंवार से दोनों विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए पत्रावली सीईओ को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *