मान्यता के बगैर संचालित स्कूल पर लगा जुर्माना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे एक स्कूल पर शिक्षा विभाग ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। जुर्माना जमा न करने पर दस हजार रुपये प्रतिदिन की दर से अतिरिक्त जुर्माना जमा करना होगा। पौड़ी के मुख्यशिक्षाधिकारी इन दिनों विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीईओ डा.आनंद भारद्वाज ने पौड़ी के कालेश्वर स्थित एक निजी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि स्कूल के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग से नियमानुसार कोई मान्यता नहीं ली गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का उल्लंघन माना । जिस पर कार्रवाई करते हुए सीईओ ने निजी विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए एक लाख का जुर्माना भरने के आदेश जारी किए हैं। सीईओ ने बताया कि नोटिस प्राप्त होने की तिथि के बाद निरंतर उल्लंघन होने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भुगतना होगा। बताया कि जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *