पौड़ी में आज बंद रहेंगे स्कूल

Spread the love

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी,चार धाम यात्रा को रोकने के निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मौसम विभाग की पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने आज जिले के कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए है। साथ ही भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कोटद्वार, यमकेश्वर व श्रीनगर को अपने-अपने क्षेत्रों में चारधाम यात्रा को रोकने के निर्देश दिए है, जिससे कि यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। चारधाम यात्रा को रोकने के लिए एडीएम इला गिरी ने संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *