वॉलीबाल में विज्ञान संकाय रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर स्थित राजकीय महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार से आरंभ हो गई है। प्रथम दिवस पर खेली गई प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबाल छात्र वर्ग में विज्ञान संकाय पहले, वाणिज्य संकाय दूसरे और कला संकाय तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में वाणिज्य प्रथम, कला संकाय द्वितीय और विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अरविन्द सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शतरंज छात्र वर्ग में सौरभ पंवार ने पहला, अलंकृत कण्डारी ने दूसरा और हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं छात्रा वर्ग में कीर्ति पहले, अनीशा दूसरे और गरिमा लखेड़ा तीसरे स्थान पर रहे। कैरम छात्र वर्ग एकल में अलंकृत कण्डारी ने पहला और मोहित कुकशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में नेहा पहले और अनीशा दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता के छात्र युगल वर्ग में हिमांशु नौटियाल व राहुल पहले व हिमांशु एवं नीरज पंचोली दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में हेमलता एवं नेहा की जोड़ी ने पहला और शालिनी एवं दक्षिका की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय डा. इन्दू मलिक, डा. दिवाकर, डा. विनय देवलाल, डा. अनुराग शर्मा, डा. प्रीति वर्मा और डा. किशोर कुमार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *