हर चमत्कार के पीछे छिपा होता है विज्ञान

Spread the love

राजकीय कन्या इंटर कालेज लालपानी में आयोजित विज्ञान मेले का हुआ समापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय कन्या इंटर कालेज लालपानी में आयोजित विज्ञान मेले का मंगलवार को समापन हो गया है। इस दौरान विद्यार्थियों को चमत्कार के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के सौजन्य की ओर से जन कल्याण सेवा समिति द्वारा विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन करवाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य स्वेता जिरवान ने कहा कि आज भी कई व्यक्ति विज्ञान का प्रयोग करते हुए उसे चमत्कार बताकर भोली-भाली जनता को लूट लेते हैं। ऐसे में आमजन का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से विज्ञान मेले में मिली जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने की भी अपील की। इस दौरान वैज्ञानिक रोहिणी, डा. देवेंद्र नागर सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पानी का दीपक जलाना, त्रिशूल को जीभ के आर-पार कर देने, मनोवैज्ञिक तरीके से मतिभ्रम करने सहित अन्य चमत्कारों के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में बताया गया। इस मौके पर भावना नेगी, इंदु भंडारी, ममता भंडारी, ममता भंडारी, अंजना डिमरी, निर्मला गुसाईं, आशीष रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *